शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान और संकल्प संस्था के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान धन्वंतरि जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसायटी के महासचिव डॉ. विजय जौहरी को धन्वंतरि सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज परिसर में हुए कार्यक्रम में डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और आत्मिक प्रसन्नता व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है। भारतीय संस्कृति में धनतेरस मनाने का वास्तविक उद्देश्य भी यही है। कवि डॉ. इंदु अजनबी, ज्योति गुप्ता, ललित मोहन, जीसी मिश्रा, गीता पांडेय, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, राजेश दीक्षित, सौरभ गोयल, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद