फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नकदी-जेवर चोरी, पुलिस घटना मान रही संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। थाना क्षेत्र के गांव मोहरतला में भंवरपाल के घर से बुधवार की रात चोरों ने नकदी और जेवर चोरी कर लिए। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

भंवरपाल ने बताया कि वह रिश्तेदार के घर गया हुआ था। पिता रामशरण दरवाजे के बाहर लेटे हुए थे। घर पर उसकी मां, पत्नी और छोटे भाई की पत्नी थी। रात करीब 11 बजे के आसपास चोर देखे जाने पर शोर मचा तो पिता घर के अंदर गए। टॉर्च की रोशनी से देखा कि कमरे में बक्से नहीं थे। लोहे की अलमारी टूटी पड़ी थी। इसमें रखे दोनों बहुओं के 40 हजार रुपये की नकदी और करीब चार लाख के जेवर नदारद थे।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने खेतों पर तलाश शुरू की। इस बीच गांव के नन्हे के खेत में एक बक्सा और कपड़े पड़े मिले। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें