फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। निगोही के हमजापुर चौराहे के पास मोहल्ला भगत सिंह निवासी 40 वर्षीय बलविंदर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे के कुंडे से लटका मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे कमरे की खिड़की खुली होने से हुई। ग्रामीणों ने देखा कि कमरे में शव लटका हुआ था। उन्होंने आसपास के लोगों को बताया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। पूछताछ में बताया गया है कि भगत अपनी पत्नी सोनम को उसके मायके छोड़ आया था। बच्चे अंश सिंह और प्रांशु सिंह भी मां के साथ गए थे। वह घर पर अकेला था। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें