फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ग्रामीण को गोली मारने के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। ग्राम दारानगर में बुधवार शाम भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक को गोली मारने के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी है।
विज्ञापन

रामवीर यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार की शाम उनके भाई जयवीर खेत पर कार्य कर घर के लिए लौट रहे थे। आरोप है कि गांव के विपिन, मानवेंद्र, सत्यपाल, अमीर ने गालियां देते हुए भाई के साथ मारपीट की। इसके बाद सत्यपाल घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया और भाई जयवीर पर गोली चला दी। इससे जयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि उनके साथ संतराम, चंदकी उर्फ चंदन, सुनील भी थे।
गोली लगने से घायल भाई को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं ले गए। वहां से भाई को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बृहस्पतिवार शाम चर्चा हुई कि पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन पुलिस ने ऐसी कोई पुष्टि नहीं की है। इंस्पेक्टर शिवदीन वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें