तिलहर में नगर पालिका के नामित सभासदों को शपथ दिलाते एसडीएम। संवाद
- फोटो : Samvad
तिलहर। नगर पालिका परिषद में बृहस्पतिवार को शासन से नामित पांच सभासदों को पद एवं गोपनीयता की एसडीएम जीत सिंह राय ने शपथ दिलाई।
नगर पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने नामित सभासदों का स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम जीत सिंह राय ने सविता वर्मा, विमलेश राठौर, आशीष कुमार शर्मा, सेठी कश्यप और पवन कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के उपरांत सभी नामित सभासदों ने नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। सभी ने अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, संजय गुप्ता, अरुण यादव आदि मौजूद रहे। संवाद