फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवती के अपहरण में सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट (शाहजहांपुर)। करीब 20 दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई युवती के अपहरण के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत माह उनकी बालिग पुत्री थाना मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी) क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर में एक रिश्तेदारी के शादी समारोह में गई थी। वहीं पर उसकी भेंट उत्तराखंंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के गांव जंघासी से आए दीपक से हुई। इसके बाद दोनों आपस में मोबाइल फोन पर बातें करने लगे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर बेटी को उससे बात करने के लिए मना किया। गत दस मार्च को आरोपी दीपक परिवार के लोगों की मदद से बेटी को अपहृत कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक के अलावा सावित्री, ललिता, गुंजन, सूरज पाल, दीपू सिंह और लल्ला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें