फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली का केबल काटने वाले पुलिस ने दबोचे, तार भी बरामद

विज्ञापन
सिंधौली थाना पुलिस की गिरफ्त में विद्ययुत तार चोरी के आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसओजी, सर्विलांस व सिंधौली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पैना खुर्द गांव स्थित जर्जर अस्पताल के पास से चोरी की साजिश करते गांव के अजीत सिंह व संजय उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर श्मशान घाट के पास छिपा चोरी का पांच क्विटंल विद्युत केबल बरामद किया गया है।
विज्ञापन

सिंधौली के मियांपुर गांव निवासी निजी कंपनी के ठेकेदार दीपक त्रिपाठी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि ग्राम गैलतपुर में कई स्थानों पर 11केवी विद्युत लाइन पर निर्माण का कार्य कराया गया था। पिछले कुछ दिनों में चोरों ने विद्युत केबल को काट लिया। पुवायां के बिलसड़िया निवासी वेदप्रकाश व उसके साथियों पर शक है।
इसके बाद पुलिस टीम ने अजीत सिंह और संजय उर्फ पप्पू को दबोच लिया। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर उसके साथी भाग गए। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम पैना बुजुर्ग स्थित श्मशान घाट के पास छिपाया बिजली का केबल बरामद कर लिया गया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें