फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईंट-भट्ठा कारोबारी की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। सिकंदरपुर खुर्द नौसारा गांव के विरास गौतम उर्फ सन्नी की मौत के मामले में तीन नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

विरास गौतम अपने पार्टनर महमूद, नईम, आतिफ के साथ ईंट भट्ठे पर 15 साल से काम करता था। शनिवार रात सन्नी जब भट्ठे से वापस नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसे फोन किया, जो बंद जा रहा था। इसके बाद के लोगों ने उसकी खोज की। रविवार सुबह उसका शव भट्ठे के पीछे तिलहर थाना क्षेत्र के गोबरसंडा गांव के पास नीम के पेड़ से लटकता मिला।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कांट-जलालाबाद हाईवे पर रख जाम लगा दिया था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया मृतक के भाई विपिन की तहरीर पर महमूद, आतिफ, नईम व चार लोग अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें