फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किसान को घेरकर पीटने पर 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Apr 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष और किसान को घेरकर पीटने व घरेलू सामान तोड़ने के मामले में थाने के घेराव की चेतावनी के बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव कुंवरपुर के अनुज कुमार ने बताया कि वह भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। 20 अप्रैल को वह अपनी गेहूं की फसल कटवा रहे थे। गांव के प्रमोद, आयुष, अभय, अनुराग, अनिकेत, मनोज, देव, मोहित, रोहित, शिवम, अमन, तुल्ला, बब्लू, अतुल आदि 15 लोग आ गए और कंबाइन मशीन के स्टाफ से गाली-गलौज कर पहले अपने गेहूं काटने के लिए कहने लगे।

उन्होंने एतराज जताया तो आरोपियों ने लात-घूंसों, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। उनका घरेलू सामान भी तोड़ दिया। उन्होंने सूचना दी तो पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपी इससे पहले ही कहीं जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन


उधर, चर्चा है कि पुलिस ने आरोपियों को दौड़ाया, लेकिन एक भी आरोपी को नहीं पकड़ सकी। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद


कुंवरपुर में वर्चस्व की लड़ाई, कभी भी हो सकती है बड़ी घटना

पुवायां। गांव कुंवरपुर में दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट व फायरिंग हो चुकी है।

गांव में दोनों गुट आए दिन एक-दूसरे की घेराबंदी कर मारपीट और फायरिंग करते रहते हैं। दोनों ओर से छह मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं, पर कोई पक्ष झुकने के लिए तैयार नहीं है। कुछ दिन पूर्व भी घेराबंदी कर फायरिंग की गई थी, जिसमें हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में दूसरे पक्ष ने भी जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बेहद तनाव जैसी स्थिति के बाद भी पुलिस दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत नहीं समझती। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें