फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चक परमाली में ग्रामीणाें ने बरातियों को पीटा, लूटपाट का आरोप

Tue, 22 Apr 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
भावलखेड़ा के ग्राम चक परमाली में विवाद के बाद क्षतिग्रस्त बरातियों की कार। संवाद
विज्ञापन
भावलखेड़ा। चक परमाली गांव में रविवार की रात आई बरात की कार निकालने के विवाद में ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि झगड़े के दौरान कई राउंड फायर करके दूल्हे के पिता, बहनोई और चचेरे भाई से लूटपाट भी की गई। दूल्हा जैसे-तैसे बचकर थाना आरसी मिशन पहुंचा। पुलिस ने मौके पर जाकर झगड़ा शांत कराया और अपनी निगरानी में फेरे कराकर बरात को विदा कराया।
विज्ञापन

कांट क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी नेतराम के पुत्र शिवम का विवाह गांव चकपरमाली निवासी सुरेंद्र की पुत्री लक्ष्मी के साथ तय हुआ था। रविवार को रात करीब नौ बजे बरात पहुंची। वहां बरातियों की कार और गांव के एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्राॅली के निकास को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ देर में वहां गांव के कई लोग आ गए। आरोप है कि इसी दौरान ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग कर बरातियों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
इससे भगदड़ मच गई। हमलावरों ने बरातियों की कार के शीशे भी तोड़ दिए। दूल्हे के पिता नेतराम के मुताबिक, उनसे 65 हजार रुपये और दामाद सर्वेश से 35 हजार रुपये छीन लिए गए। थाने पहुंचे दूल्हा से जानकारी पाकर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने झगड़ा कर रहे लोगों को जैसे-तैसे शांत कराया। बाद में पुलिस अभिरक्षा में ही विवाह के सभी कार्यक्रम निपटाए गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को दूल्हे के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

भावलखेड़ा के ग्राम चक परमाली में विवाद के बाद क्षतिग्रस्त बरातियों की कार। संवाद

भावलखेड़ा के ग्राम चक परमाली में विवाद के बाद क्षतिग्रस्त बरातियों की कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें