फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार कारपेंटर की मौत, मौके से 5.50 लाख रुपये गायब

विज्ञापन
नईम अहमद का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कूटी सवार कारपेंटर की किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद पिता, बेटे के पास मौजूद 5.50 लाख रुपये गायब होने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी जलालुद्दीन मंसूरी का बेटा नईम अहमद (26 वर्ष) बुधवार शाम छह बजे तिलहर जाने के लिए घर से स्कूटी से निकला था। रात साढ़े दस बजे पुलिस ने फोन पर जलालुद्दीन मंसूरी को बताया कि लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम खिरिया सकटू के सामने नईम के साथ दुर्घटना घटित हो गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज आए तो नईम का शव देखकर बिलख पड़े। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिता जलालुद्दीन ने पुलिस को बताया कि बेटा कारपेंटर का काम करता था। तिलहर निवासी अपने दोस्तों के साथ पानी का प्लांट लगाने वाला था। इसके लिए घर से थैले में साढ़े पांच लाख रुपये लेकर निकला था। रास्ते में हादसा हो गया। रुपये से भरा थैला भी उसके पास से नहीं मिला है। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि हादसे में घायल होने पर नईम को पीआरवी ने अस्पताल पहुंचाया था। उसके पास से कोई रुपये नहीं मिले हैं।



ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
- नियामपुर गांव के पास बुधवार रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के नियामतपुर गांव के पास बुधवार रात ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार तिलहर थाना क्षेत्र के हजरतपुर निवासी 19 वर्षीय अंशू उर्फ हरफूल की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दोस्त राजू घायल हो गया।
अंशू अपने भाई महावीर, राहुल के साथ थाना सदर बाजार के मोहल्ला जलालनगर स्थित अपनी बुआ गुड्डी के मकान में रहता था। वह बहादुरगंज स्थित एक कैंटीन में काम करता था। बुधवार की शाम अंशू मोहल्ला जलालनगर निवासी अपने दोस्त राजू के साथ किसी काम से सिंधौली गया था। रात को वापसी के दौरान नियामतपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर लगने से अंशू व उसका दोस्त राजू घायल हो गया।
इस बीच वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने अंशू को मृत घोषित कर दिया गया। छविनाथ बेटे के शव को देख बिलख पड़े। साथ में आए लोगों ने उन्हें संभाला।

नईम अहमद का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें