फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कार सवारों ने बस चालक को पीटा, 26 हजार रुपये छीने

Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार के लौहंगापुर जंगल में तोड़ गए बस के शीशे। संवाद
विज्ञापन
खुटार। देहरादून से लखीमपुर के ढखेरवा जा रही निजी बस को जंगल में रोककर कार सवार नौ लोगों ने चालक को पीट दिया। आरोप है कि उनसे 26 हजार रुपये भी छीन लिए और भाग निकले। चालक ने पांच लोगों को नामजद करते हुए नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

जनपद लखीमपुर के थाना पढुआ के गांव जमौहरा निवासी रहमत ने बताया कि वह निजी बस का चालक है। वह देहरादून से यात्रियों को लेकर ढखेरवा जा रहे थे। बुधवार सुबह चार बजे खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर जंगल में पीछे से आईं दो कारों पर सवार नौ लोगों ने बस को रुकवा लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। यात्रियों से किराये के मिले 18 हजार रुपये और उसके पास मौजूद आठ हजार रुपये भी आरोपियों ने छीन लिए।
आरोपियों ने बस के शीशे तोड़ दिए और दोबारा से इस रूट पर आने पर जान से मारने की धमकी दी। अन्य वाहन आने पर आरोपी वापस पूरनपुर की ओर चले गए। मारपीट और रुपये छीनने के दौरान बस में बैठे यात्री सहम गए। आरोपियों के जाने के बाद चालक ने घटना की जानकारी यूपी-112 पर दी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मामला निजी बस मालिकों के बीच विवाद का है। पूरनपुर में भी कई बसों के शीशे तोड़े गए थे। रहमत बस को भगा लाया था, तभी पीछा कर जंगल में शीशे तोड़ दिए गए। रुपये छीनने की बात निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें