शाहजहांपुर। सीतापुर में तैनात एसीएमओ डॉ. अब्बास अली की कार बृहस्पतिवार सुबह लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया चौकी के पास एक ट्रक से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
चौकी इंचार्ज अनुज चौधरी ने बताया कि डॉ. अब्बास अली सुबह करीब दस बजे अपने निजी वाहन से बरेली से सीतापुर जा रहे थे। इसी दौरान नगरिया चौकी के पास पीछे से आ रहे ट्रक से उनकी कार टकरा गई। टक्कर लगते ही कार सड़क किनारे जाकर रुक गई। सूचना मिलने पर नगरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की। उप निरीक्षक अनुज चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद