फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: झोंपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। ग्राम विक्रमपुर में बृहस्पतिवार सुबह जयसिंह के झोंपड़ीनुमा मकान में लगी आग से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सबकुछ राख हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जयसिंह के घर सुबह दूध गर्म किया जा रहा था। इस दौरान आग की चिंगारी से झोंपड़ी में आग लग गई। कुछ देर में आग पूरी झोंपड़ी में फैल गई। इससे झोंपड़ी में रखे पांच हजार रुपये व घरेलू सामान जल गया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड का नंबर लगाया, लेकिन फोन नहीं उठा। इस बीच महिला प्रधान गुड्डी देवी के जेठ रामऔतार फौजी व हल्का लेखपाल सागर सिंह ने मौके पर पहुंचकर आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। हर संभव मदद कराने का भरोसा दिलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें