फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, बंडा में तैनात सिपाही की मौत

विज्ञापन
बंडा थाने में तैनात सिपाही दिनेश चौधरी का फाइल फोटो। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव भूड़ा मैनारी के ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात साढ़े दस बजे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चला रहे बंडा थाने में तैनात सिपाही 30 वर्षीय दिनेश चौधरी की मौत हो गई। कार सवार 25 वर्षीय एक युवती भी घायल हुई है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला चरखी दादरी निवासी दिनेश चौधरी बिना वर्दी के कार से कहीं गए थे। देर रात शाहजहांपुर की ओर आते समय कार भूड़ा मैनारी के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार के डेशबोर्ड पर दरोगा की कैप भी रखी मिली है। हादसे के बाद कई वाहन कार के पास रुक गए। कार में सिपाही और एक युवती को खून से लथपथ देख लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
बड़ागांव चौकी और पुवायां थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डायल 108 एंबुलेंस से युवती को पुवायां सीएचसी भिजवाया। डॉक्टर ने युवती की हालत गंभीर बताते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवती अपने नाम, पता आदि की जानकारी पुलिस को नहीं दे सकी।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण मलिक भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सिपाही कहां गया था और उसके साथ मौजूद युवती कौन है, यह जानकारी भी अभी नहीं हो सकी है। सीओ ने बताया कि सिपाही दिनेश चौधरी की मौत हुई है। वह 2018 बैच के सिपाही थे। युवती के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें