कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गंगोरा गांव के मोड़ पर सोमवार को सुबह नगर की ओर आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली से सेठा गांव की ओर से आई एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रैक्टर के पहिये निकलकर कार में घुस गए और ट्रैक्टर पलट जाने से उसे चला रहे गंगोरा गांव के गुड्डू यादव उसके नीचे आ गए।
गुड्डू ने बताया क हादसे के वक्त वह ट्राॅली में धान लेकर उसकी तौल कराने जा रहे थे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक समेत कार पर सवार लोगों को कहीं चोट नहीं आई और सभी बाल-बाल बच गए। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद