फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरात से वापस आते समय पेड़ से टकराई नैनो कार, दो चचेरे भाइयों की मौत, चार लोग घायल

Wed, 07 May 2025 10:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात सड़क हादसा हो गया। बरात से घर लौट रहे लोगों की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
मृतक ओमप्रकाश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरात से वापस आते समय शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर पुवायां थाना क्षेत्र में सुखबीर एग्रो एनर्जी के पास नैनो कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


पुवायां थाना क्षेत्र के गांव धारा निवासी 52 वर्षीय ओमप्रकाश नैनो कार लेकर गांव के ही 55 वर्षीय रक्षपाल, अंगने, नीलू, विनोद के 18 वर्षीय पुत्र अमन, देवशरण के 13 वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ खुटार के गांव खंडसार बरात में गए थे। मंगलवार रात 11 बजे वापस घर आते समय शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गांव इनायतपुर के पास सुखबीर एग्रो के किनारे कार पेड़ से टकरा गई। 

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: बिना हेलमेट एक बाइक पर सवार चार दोस्त... तेज रफ्तार बनी काल, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ओमप्रकाश और रक्षपाल की मौत हो गई। दोनों चचेरे भाई थे। अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और सभी को पुवायां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से अंगने, हिमांशु और नीलू को रेफर कर दिया गया। अंगने को परिजन बरेली ले गए हैं और हिमांशु, नीलू का शाहजहांपुर में इलाज चल रहा है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें