फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन

विज्ञापन
तिलहर में भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग सत्र के दौरान दीप प्रज्वलित करते भाजपा के प्रदेश सह संगठन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को समापन हो गया। भाजपा के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री कर्मवीर ने भाजपा के आनुषांगिक संगठनों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि सभी संगठनों का मंतव्य एक है।
विज्ञापन

द रेनेसा एकेडमी में हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आरएसएस के 50 आनुषांगिक संगठन है। मथुरा से आए प्रदेश के व्यापार कल्याण बोर्ड चेयरमैन रविकांत गर्ग ने प्रशिक्षण में आए सभी लोगों से भाजपा के सभी संगठनों को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने जिला वर्ग प्रशिक्षण में आए सभी प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त किया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान 124 प्रशिक्षणार्थियों का नामांकन किया। समापन दिवस कार्यक्रम पर कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, फरीदपुर विधायक श्याम बिहारी, भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, हरिप्रकाश वर्मा, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, दोदराम कुशवाहा, नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, अरुण यादव चैनू, ब्लॉक प्रमुख के पति वरुण यादव, धर्मेंद्र चौहान, तरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें