फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अश्लील गतिविधियों के वीडियो वायरल होने पर कैफे सील

विज्ञापन
रोजा पुलिस ने सील किया गोल्डन कैफे। संवाद
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। सोशल मीडिया पर अश्लील गतिविधियों के वीडियो वायरल होने पर रोजा के गोल्डन कैफे को सील कर दिया गया है। वहीं, कैफे संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में बुधवार को शहाना बेग को कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उसके बाकी साथियों की तलाश में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


गांव बल्लिया निवासी कैफे संचालक सुनील ने मारपीट व रंगदारी मांगने के आरोप में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि शनिवार शाम एक दंपती कैफे में बैठे नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान शहाना बेग अपने कुछ साथियों के साथ कैफे में घुस आई। मेन गेट का शीशा तोड़ दिया। देह व्यापार की बात कहते हुए धमकाया।
विरोध करने पर लात-घूंसों से सभी ने पीटा। उसकी वीडियो बनाई। देह व्यापार का आरोप लगाते हुए कैफे बंद कराने की धमकी दी और 50 हजार रुपया ले लिया। जाते हुए शहाना बेग ने एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। वहीं मंगलवार को कैफे के अंदर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोग मोबाइल से आपत्तिजनक कपड़े पहने युवती से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

युवती खुद के दिल्ली से आने की बात कह रही थी। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल हुए वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बुधवार को संचालक से रंगदारी मांगने की आरोपी शाहाना बेग की गिरफ्तारी के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। गोल्डन कैफे को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें