शाहजहांपुर में कैंट में पैरासेलिंग करते एनसीसी कैडेट। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। 25वीं यूपी बटालियन एनसीसी के अंतर्गत पैरासेलिंग बुधवार को भी जारी रही। पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले के कैडेटों ने नया अनुभव प्राप्त किया।
कैंट में ओडिशा के राष्ट्रीय एडवेंचर फाउंडेशन के डायरेक्टर रविंद्र भूयन की निगरानी में हुई पैरासेलिंग में कैडेटों ने खूब आनंद लिया। कर्नल आनंद शर्मा ने बताया कि बरेली ग्रुप के अंतर्गत आने वाले मुरादाबाद और बरेली जिले के कैडेटों को भी गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा।
अगले एक सप्ताह में लगभग 600 एनसीसी कैडेट पैरासेलिंग करेंगे। इस मौके पर सूबेदार मेजर सुनील रावत, सूबेदार गुलशन सिंह, सूबेदार दलजिंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद