फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली पर 50 करोड़ से ज्यादा के कारोबार का अनुमान

Sun, 16 Mar 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बहादुरगंज बाजार में रंग गुलाल की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली पर बाजार गुलजार रहा। त्योहारी सीजन में 50 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी का अनुमान है। रंग-गुलाल, पिचकारी के साथ ही कचरी-पापड़, मिठाई, नमकीन, कपड़े, किराना आइटम, पर्दे आदि सामान की खूब बिक्री हुई। लगभग एक हफ्ते तक दुकानों में खासी चहल-पहल नजर आई।
विज्ञापन

होलिका दहन की देर रात तक बाजार में खूब खरीदारी हुई। शहर में बहादुरगंज, चौक, गोविंदगंज, सदर बाजार, जलालनगर, केरूगंज आदि की बाजार में दुकानदारों ने खरीदारी के मद्देनजर तैयारी कर रखी थी। सतरंगी त्योहार में सबसे ज्यादा बिक्री रंग-गुलाल और पिचकारियों की हुई।
विक्रेताओं की मानें तो पूरे जिले में 15 करोड़ के करीब रंग और पिचकारियों की बिक्री हुई है। एक-दूसरे को उपहार देने और मेहमानों के स्वागत के लिए मिठाई की दुकानों में भी खासी भीड़ उमड़ी। गुझिया के साथ ही अन्य मिठाइयों की बिक्री का आंकड़ा दस करोड़ के आसपास होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता संजीव राठौर ने बताया कि जिले में मिठाई की करीब 500 दुकानें हैं। होली पर करोड़ों का कारोबार हुआ है। मिठाई के साथ ही मेहमानों के स्वागत के लिए नमकीन उत्पादों की भी अच्छी-खासी बिक्री हुई। नमकीन दुकानदार रूपेश कुमार ने बताया कि शहर में 100 से अधिक व जिले में करीब 200 दुकानें हैं। होली पर नमकीन का कारोबार करीब पांच करोड़ का हुआ होगा। इसमें नमकीन के साथ सेव, मठरी आदि भी शामिल है।
होली पर कपड़ों का कारोबार भी चमका। पुरुषों ने जहां कुर्ता-पैजामा, टी-शर्ट की खरीदारी की तो महिलाओं ने साड़ी, कुर्ती खरीदी। गर्मी के मौसम की आहट की वजह से लोगों ने सीजन के मुताबिक कपड़ों की खरीदारी होली पर ही कर डाली। रेडीमेड कपड़ों के शोरूम संचालक पूरन सिंह का कहना है कि होली पर अच्छी बिक्री हुई है। होली पर करीब 20 करोड़ का कारोबार हुआ है। वहीं, कपड़ा व्यापारी नाजिर खां ने बताया कि जिले में एक हजार से अधिक दुकानें हैं। उन्होंने 20 करोड़ के आसपास के कारोबार का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें