बंडा। गांव गहलुईया निवासी मीरी पीरी खालसा एकेडमी स्कूल के प्रधानाचार्य दलविंदर सिंह ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि स्कूल बस चालक गांव नटिउरा निवासी सुखविंदर सिंह बुधवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल आ रहा था। तभी खट्टा झाला के पास रास्ता पतला होने पर थाना बिलसंडा क्षेत्र के एक युवक ने साइड मांगी।
साइड न देने से नाराज युवक ने तीन अन्य साथियों के साथ गांव बरी के किनारे रोड के बीचो-बीच गाड़ी लगाकर बस रुकवा ली। चालक से मारपीट की। बस में तोड़फोड़ कर दी। जान से मारने की धमकी दी। चालक ने आकर पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद