फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में दौड़ाई बस, लोडर से टकराकर पलटी, 30 यात्री घायल

Fri, 03 Jan 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पलिया से पुणे जा रही एक निजी बस लखीमपुर के मैलानी कस्बे के तिराहे पर लोडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। इनमें बच्चे और महिलाएं भी हैं। बस में 80 से अधिक यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि चालक नशे में तेज रफ्तार से बस दोड़ा रहा था। इसी वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नेपाल के कई यात्री लखीमपुर के पलिया पहुंचे और वहां से रात नौ बजे निजी बस से पुणे के लिए रवाना हुए।यात्रियों ने बताया कि चालक और हेल्पर ने पलिया में शराब पी। इसके बाद चालक बस को तेज गति से दौड़ाने लगा। ब्रेकर पर भी धीमा नहीं करता था। टोका तो झगड़ा करने पर अमादा हो गया। मैलानी कस्बे के तिराहे पर बस लोडर से टकराकर पलट गई। मैलानी पुलिस ने घायलों निकालकर एंबुलेंस से खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद चालक और बस स्टाफ भाग निकले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें