पुवायां में लड़ रहे सांड़। स्रोत : जागरुक पाठक
पुवायां। मोहल्ला तरती बाजार में रविवार को सांड़ों की लड़ाई के दौरान राहगीरों ने भागकर जान बचाई। नगर में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर लोगों ने पशुओं को गोसदन भिजवाने की मांग की है।
नगर में छुट्टा पशुओं से लोग परेशान है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। रविवार दोपहर छुट्टा पशुओं को झुंड मोहल्ला तरती बाजार में सड़क पर आ गया। कुछ ही देर में झुंड के शामिल दो सांड़ भिड़ गए, इससे राहगीर भाग निकले। एक राहगीर की साइकिल भी सांड़ों के लड़ने के दौरान टूट गई।
किसी तरह लोगों ने सांड़ों को भगाया। मोहल्ला तरती बाजार निवासी स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शिशिर शुक्ला ने बताया कि छुट्टा पशु अक्सर लड़ते हैं, जिससे राहगीरों की जान जोखिम में पड़ जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह पशुओं के झुंड खतरा बन चुके है। अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर पशुओं को गोसदन भिजवाएं।