मिर्जापुर। कस्बे समेत ग्रामीण अंचल में छुट्टा गोवंशीय पशुओं के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को सुबह ढाई गांव में अपनी दुकानों के आगे झाड़ू लगा रहे बुजुर्ग आत्माराम वर्मा को पशुओं के झुंड में शामिल एक सांड़ ने सींगों से उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह सांड़ को भगाया। बाद में आत्माराम को उनके परिजन अस्पताल ले गए। इससे पहले, गत सप्ताह कस्बे के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी दिनेश चंद्र गुप्ता की सांड़ के हमले में घायल होने के बाद मौत हो चुकी है। संवाद