खुटार। गांव मोहनपुर में सोमवार शाम खेतों में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के होने के साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण कदमों के निशान ट्रेस नहीं हो सके।
मोहनपुर निवासी अभिषेक मिश्रा, अतुल मिश्रा और विशाल ने बताया कि सोमवार शाम वह गांव के पश्चिम दिशा में खजुरिया मार्ग स्थित ब्रह्मदेव बाबा स्थान के पास बैठे थे। इसी दौरान उन्हें खेतों में तेंदुआ दिखाई दिया।
सूचना पर वनरक्षक संतोष गौड़, संजीव वाजपेयी समेत अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे। रेंजर दिनेश बडोला ने बताया कि रास्ता कच्चा होने और पानी भरा होने के कारण कदमों के निशान स्पष्ट रूप से ट्रेस नहीं हो सके हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद