फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बीएसएनएल ने फाइबर केबल डालने को खोद डाली नई सड़क

Sat, 25 May 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अजीजगंज चौहनापुर कांट-मदनापुर मार्ग पर बीएसएनएल की ऑ​प्टिकल फाइबर डालने के दौरान क्षतिग्रस्त सड
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीएसएनएल ने ऑप्टिकल फाइबर की लाइन बिछाने के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा नवनिर्मित सड़क को खोद डाला। पीडब्ल्यूडी की ओर से बीएसएनएल को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की प्राथमिकता वाली 61 किमी लंबी शाहजहांपुर से चौहनापुर, कुर्रियाकलां, हरदोई बॉर्डर, ब्लॉक कांट होते हुए मदनापुर ब्लॉक को जोड़ने वाले मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य लगभग 167 करोड़ रुपये से हाल में ही पूर्ण हुआ है। इसके किनारे ही बीएसएनएल ने खोदाई करके मार्ग क्षतिग्रस्त कर दिया है। नवनिर्मित मार्ग के दाहिनी तरफ मार्ग के निकट पटरी पर मशीन से खोदाई करके ऑप्टिकल फाइबर की लाइन डाली जा रही है। इसकी वजह से अजीजगंज चौहनापुर कांट-मदनापुर मार्ग (एमडीआर 105 सी) के किमी संख्या 14 और 15 (पसगवां व भरगवां के बीच) में मार्ग करीब दो किमी का क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन रथिन सिन्हा ने बीएसएनएल के अधिकारियों से आपत्ति जताई है। इसके साथ ही वह नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर अनुमति नहीं ली है। यदि कहीं से अनुमति ली भी गई है तो उसका भी मानक होता है। सड़क के किनारे पटरी को छोड़कर खोदाई करनी चाहिए। यहां पर पटरी को भी उखाड़ दिया गया है और सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है।

वहीं बीएसएनएल के अधिकारियों का कहना है कि ऑप्टिकल फाइबर की लाइन डालने का कार्य प्रधानमंत्री की भारत नेट योजना के तहत चल रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी और ब्लॉक वार काम चल रहा है। जहां पर काम होता है, वहां पर सड़क खोदने आदि के लिए पीडब्ल्यूडी से अनुमति ली जाती है। इस संबंध में बीएसएनएल के महाप्रबंधक जीके गुप्ता से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल नंबर नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें