फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संपत्ति के लिए भाभी को जिंदा जलाने की कोशिश, देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांट। पति के दूसरी शादी करके बाहर रहने के बावजूद ससुराल में रह रही विवाहिता के हिस्से की संपत्ति हड़पने के लिए उसे उसके देवर ने साेमवार सुबह कोई ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग से जिंदा जलाने का प्रयास किया। विवाहिता को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस बीच, पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी गांव बहलोलपुर निवासी रामू को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद उमेश ने एक अन्य युवती से शादी कर ली और बाहर रहने लगा। उसकी पुत्री को ससुराल से बेदखल कर उसकी संपत्ति कब्जाने के लिए उसके देवर रामू और सास सोनाश्री ने उमेश के उकसाने पर हत्या की नीयत से उस पर ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से आबकारी अधिनियम सहित कई अपराध दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के आधार पर विवेचना शुरू करा दी गई है। जांच के बाद अन्य दोनों आरोपियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें