फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सागर राठौर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस ने सोमवार सुबह सीएमओ कार्यालय के पास दहेज के लिए प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी सागर राठाैर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

19 अगस्त को चौक कोतवाली में उत्तराखंड के देहरादून के थाना डोईवाला क्षेत्र के लाल तप्पड़ निवासी छत्रपाल सिंह ने हुसैनपुरा निवासी अपनी बेटी सलोनी के पति शिवम राठौर, ससुर कमलेश राठौर, सास राजकुमारी उर्फ अन्नू व देवर सागर राठौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी सलोनी को दहेज के लिए परेशान किया जाता था। 18 अगस्त को सलोनी ने आत्महत्या कर ली थी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि आरोपी सागर राठौर को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें