फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राइस मिल में चार जगह नकब लगाकर लाखों का तार चोरी

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में बतलइया गांव में राइस मिल पर लगी नकब। संवाद
विज्ञापन
इलेक्ट्राॅनिक्स शोरूम के ताले तोड़कर चोर ले गए कीमती सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर कटरा। चोरों ने रविवार की रात बारिश के दौरान सुनसान माहौल का लाभ उठाते हुए लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बतलइया गांव के पास स्थित गुनगुन राइस मिल की दीवारों में चार जगह नकब लगाकर लाखों रुपये का तांबे और एल्युमिनियम का तार चोरी कर लिया। इसके अलावा जलालाबाद राज्यमार्ग पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के ताले तोड़कर वहां से चोर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान बटोर ले गए।
तिलहर के मोहल्ला निजामगंज निवासी अमन गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर उनकी राइस मिल में चार जगह नकब लगाकर अंदर घुस गए। बाद में गोदाम और मशीनरी हाल के ताले तोड़कर वहां से लगभग तीन लाख रुपये का तार और अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहल्ला बंगशान की रामनगर काॅलोनी निवासी सादिक अली ने पुलिस को बताया कि चोर रात में बारिश के दौरान जलालाबाद हाईवे पर फीलनगर गांव के पास उनके मदीना इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम के मुख्य गेट पर लगे ताले तोड़कर घुस गए।
विज्ञापन

आठ फ्रिज, सात वाशिंग मशीन, दस कूलर, पानी की मोटर, नल का हत्था आदि करीब ढाई लाख रुपये का सामान समेट ले गए। चोर शोरूम के पास में बुधपाल के निर्माणाधीन मकान के बाहर लगा पानी का मोटर भी खोल ले गए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है और चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें