फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की शादी से पहले सड़क हादसे में गई भाई की जान

विज्ञापन
औरंगाबाद में संजय के घर रोती बिलखती महिलाएं - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। बहन की शादी के लिए खरीदारी कर लौट रहे गांव औरंगाबाद निवासी भाई संजय कुमार (35) की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार रात भाई का इंतजार कर रही बहन मंजू देवी को सूचना मिली तो वह सुधबुध खो बैठी। बुधवार शाम को शादी थी।
विज्ञापन

औरंगाबाद के कांशीराम ने अपनी पुत्री मंजू देवी की शादी उत्तराखंड के उधमसिंहनगर के थाना सितारगंज के गांव कैलाशनगर से तय की थी। बुधवार को गमगनी माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं। बहन की शादी के लिए सामान की खरीदारी करने संजय कुमार मंगलवार को पूरनपुर गया था। रात साढ़े दस बजे घर लौटते समय खुटार-पूरनपुर मार्ग पर लौहंगापुर के जंगल में संजय की बाइक में किसी वाहन की टक्कर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गया।
रात में किसी वाहन चालक ने पुलिस को सूचना दी तो यूपी-112 पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। संजय को खुटार सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात में परिवार के लोगों को सूचना दी तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। भाई के वापस आने का इंतजार कर रही मंजू तो सुधबुध ही खो बैठी। परिवार के लोग खुटार पहुंचे। इसके बाद काशीप्रसाद ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। बुधवार शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रात में बहन की गमगीन माहौल में होगी शादी
संजय कुमार के अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग बेहद गमगीन हैं। गांव के लोगों के समझाने पर परिजन साधारण तरीके से शादी करने को तैयार हो गए हैं। वर पक्ष को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। वर पक्ष ने भी कुछ लोगों के साथ आकर सादा तरीके से फेरे डलवाने की हामी भर दी है। गांव के तमाम लोग वधू पक्ष के घर जमा हैं और दुखी परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। वर पक्ष से केवल पांच लोग ही शादी के लिए आने पर राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें