फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस पर फेंके ईंट-पत्थर, सिपाही घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिपाही शुभम यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह हेड कांस्टेबल अजय देवल व होमगार्ड रामानुज दीक्षित के साथ पीआरवी पर कार्यरत हैं। 25 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे गांव दुल्हापुर निवासी रामलखन ने फोन कर सूचना दी। कहा कि उसे दुल्हापुर गांव के चौराहा पर शेखूपुर गांव निवासी रजनीश ने साथियों के साथ घेर लिया है। पुलिस टीम वहां गई तो मामला दोनों पक्षों में रुपयों के लेनदेन का निकला।
दोनों पक्षों से थाने चलने को कहा तो रजनीश गालियां देने लगा। उसे पकड़ने के लिए सिपाही आगे बढ़े तो धक्का दे दिया। ईंट-पत्थर फेंकने लगा। इससे सिपाही शुभम को चोटें आईं। इस बीच रामलखन भाग गया तो उसके घर गए। वहां उसकी पत्नी लाठी लेकर आ गई और पुलिस से अभद्रता की। उल्टा केस में फंसा देने की धमकी दी। इसकी वीडियो बनाई गई। सिंधौली थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें