फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संयुक्त रिपोर्ट मुरादाबाद भेजी, दो विभागों को दोषी पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा से मुरादाबाद जाने वाली मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतरने के बाद देर रात डीआरएम राजकुमार और बड़ौदा हाउस के कई अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे। मामले की संयुक्त रिपोर्ट में कैरिज विभाग व इंजीनियरिंग विभाग को प्रथमदृष्टया दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

रविवार की रात को लूप लाइन से मुख्य लाइन पर जाते समय मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए थे। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक अप और डाउन लाइन का यातायात बाधित रहा। यातायात बहाल होने के बाद देर रात मंडल रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इसके अलावा बड़ौदा हाउस के तीन अफसरों ने यहां आकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने कई घंटे तक आसपास के रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। रेलवे के अधिकारियों ने मामले में संयुक्त रिपोर्ट को तैयार कर मुरादाबाद भेजा है। इधर रविवार सुबह पांच बजे वैगन पटरी पर लाए जा सके। इसके चलते पूरी रात यार्ड से गाड़ियों को नहीं गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें