शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में नवाचार एवं बेहतर शिक्षण पद्धतियों पर आधारित दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने की नवीन तकनीकों की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में प्राचार्य सोनिया गुप्ता, वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार बोस, प्रवक्ता अतुल कुमार शुक्ला ने शिक्षकों को कक्षा शिक्षण में नवाचार अपनाने और बच्चों की सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न तरीकों से अवगत कराया।
इस दौरान शिक्षकों ने संवाद और विचारों का आदान-प्रदान भी किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इससे शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। संवाद