फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन से कुचल गए गोवंशीय पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से छह गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई।
विज्ञापन

हाईवे पर बरेली मोड़ के आगे चौक कोतवाली क्षेत्र के मौजमपुर गांव के पास रात नौ बजे किसी वाहन की चपेट में आकर गोवंशीय पशुओं के घायल होने की सूचना पर राष्ट्रीय गोरक्षक दल के उपाध्यक्ष नरसिंह राजपूत, बरेली मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला संयोजक ध्रुव गुप्ता के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां देखा कि पांच-छह पशु मृत पड़े हुए हैं। कार्यकर्ताओं ने पशुओं को हाईवे के किनारे किया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार मौके पर पहुंचे। जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर पशुओं को दफना दिया गया। पुलिस को दीपक गुप्ता ने तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें