फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में दो लोगों की मौत के बाद कोलाघाट पुल से हटाए गए बोल्डर

विज्ञापन
जलालाबाद में कोलाघाट के पुल से पत्थरों को हटवाया गया। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : तपोस्थली में प्रर्थना करते अनुयायी।
विज्ञापन
जलालाबाद। बड़े वाहनों का आवागमन रोकने के लिए कोलाघाट के पुराने पुल के दोनों तरफ हाइटगेज लगने के बाद वहां पहले से रखे पत्थरों (बोल्डर) को मंगलवार को हटा दिया गया। रविवार रात इन्हीं पत्थरों से बाइक टकरा जाने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई थी। लोगों का कहना है कि करीब एक साल से बेवजह रखे इन पत्थरों को पहले हटा दिया गया होता, तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

नवंबर 2021 में कोलाघाट के पुराने पुल के दो पिलर धंस जाने से पुल दो भागों में बंट गया था। इसके बाद पुल की तरफ वाहनों को जाने से रोकने के लिए पत्थर और कंक्रीट के अवरोधक लगा दिए गए थे। पिछले साल अक्तूबर में पुल को छोटे चार पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
बड़े वाहन पुल से न गुजरें, इसके लिए पुल के दोनों तरफ हाइटगेज लगवा दिए गए। इसके बावजूद पत्थर पूरी तरह से हटाने के बजाय मार्ग के दोनों किनाराें पर लगे रहे। उपयोग न होने और हादसे का सबब बनने पर भी पत्थर पूरी तरह हटाने की जरूरत नही समझी गई। रविवार की रात बहन का तिलक चढ़ाने जखिया जा रहे तिलहर क्षेत्र के गांव ढकिया रघा निवासी रवींद्र और उनके भतीजे मोनू की बाइक पुल पर किनारे रखे एक पत्थर से टकरा गई थी। दोनों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

000

पुल के दोनों तरफ लगे पुराने हाइटगेज हुए गायब
बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने को कोलाघाट पुल के दोनों तरफ एक साल पहले लगाए गए हाइटगेज गायब हो गए हैं। गत 18 नवंबर की रात जलालाबाद की तरफ लगे हाइटगेज का ऊपरी एंगल टूटकर गिर गया था। जरियनपुर की तरफ दूसरा हाइट गेज लगा था। मंगलवार को दोनों तरफ के हाइटगेज गायब दिखे। बता दें कि जांच एजेंसियों ने कोलाघाट के पुराने पुल को बड़े व भारी वाहनों के आवागमन के लिए खतरनाक घोषित कर रखा है।

पुल के दोनों तरफ सेतु निगम ने बोल्डर लगवाए थे। सेतु निगम से इसको हटवाया गया है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए हाइटगेज लगवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें