फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला से कुंडल छीनने वाले दोनों लुटेरे भेजे गए जेल

विज्ञापन
निगोही पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर रविवार की शाम गिरगिचा गांव के मंदिर के पास महिला से कुंडल छीनकर भागने के दौरान पकड़े गए दोनों बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। बाद में वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला रामबाग निवासी कुंवरसेन रविवार को दोपहर पत्नी प्रियंका देवी के साथ बाइक से एक रिश्तेदारी से वापस आ रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे प्रियंका के कान से कुंडल नोच कर भाग निकले। उन्हें बाइक समेत ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया था।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी सिंधौली क्षेत्र के गांव रामपुर ताहरपुर निवासी चांद और नसीर हैं। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें