फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
पुवायां के गांव कहमारा के सर्वेश का शव फंदे से लटके मिलने के बाद मौके पर पहुंची गांव की महिलाएं - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
पुवायां। एक युवक का शव गांव से कुछ दूर एक प्लाॅट में खड़े पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

गांव कहमारा निवासी जदुवीर का 35 वर्षीय पुत्र सर्वेश कुमार शुक्रवार शाम से लापता था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह सर्वेश का शव गांव जठियापुर बुजुर्ग के पास एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। उसके पैर जमीन पर टिके थे और घुटनों तक मुड़े हुए थे। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। जानकारी पाकर सर्वेश के परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। जदुवीर ने पुलिस को बताया कि सर्वेश की पत्नी नीतू देवी ने आठ माह पूर्व जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। बच्चों को जन्म देने के बाद तत्काल बाद नीतू की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पत्नी की मौत के बाद सर्वेश शराब पीने का आदी हो गया था और मानसिक रूप से भी परेशान था। सर्वेश की पांच बेटियां हैं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें