फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आर्किटेक्ट और इंजीनियर के माध्यम से नक्शा बनाने की होगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) गठन होने के बाद आवासीय और व्यावसायिक भवनों को बनाने के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए शहर के आर्किटेक्ट और इंजीनियर्स को ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंजीकरण होने के बाद लोग ऑनलाइन आवेदन कराएंगे। इसके बाद व्यावसायिक और आवासीय भवनों का निर्माण हो पाएगा।
विज्ञापन

पिछले माह मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में एसडीए की पहली बोर्ड बैठक हुई थी। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से शहर के आर्किटेक्ट और इंजीनियर्स की ट्रेनिंग इसी सप्ताह बरेली प्राधिकरण से आए साफ्टवेयर इंजीनियर ने कराई। अब आर्किटेक्ट और इंजीनियर को प्राधिकरण में अपना पंजीकरण कराना है।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए शहर में 18 से 20 आर्किटेक्ट और इंजीनियर चिह्नित किए गए हैं। वह पोर्टल के माध्यम से नक्शा पास कराने के लिए लोगों का आवेदन कराएंगे। अब तक एक इंजीनियर का पंजीकरण के लिए आवेदन आया है। इसमें भी कुछ कमियां हैं। इसको एसडीए के अधिकारियों के ओर से पूरा करने के लिए कहा गया है। बाकी पंजीकरण की प्रक्रिया फिलहाल धीमी चल रही है।
विज्ञापन


आवेदन की प्रक्रिया
आवासीय और व्यावसायिक भवनों के आवेदन के लिए आवेदनकर्ता को आधारकार्ड या कोई पहचान पत्र, जमीन का बैनामा या दाखिल-खारिज, पिता या माता के नाम जमीन होने पर वारिसान देना होगा। आवासीय भवन के पोर्टल पर आवेदन अपलोड होने के बाद विकास प्राधिकरण के ओर से 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देनी होगी, जबकि व्यावसायिक भवन के लिए सात दिन में रिपोर्ट देनी होगी। सबकुछ सही होने पर नक्शा पास हो जाएगा और गलत होने पर फेल हो सकता है। हर माह आवेदन की प्रक्रिया की सीएम डैशबोर्ड से समीक्षा की जाएगी।

आर्किटेक्ट और इंजीनियर अपना पंजीकरण जल्द से जल्द कराएं। इससे आवासीय और व्यावसायिक भवनों के लिए नक्शा पास कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सके। इससे आम लोगों को आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

- प्रवेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट व सचिव एसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें