फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेलवे लाइन के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। रेलवे स्टेशन और चीनी मिल के बीच मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस का अनुमान है कि चलती ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हुई है। जामा तलाशी में उसके पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे दरोगा मोहित ने बताया कि युवक की उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके शरीर पर लाल रंग की शर्ट और नीली जींस है। जीआरपी प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन और संबंधित थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें