फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे किनारे खाई में भरे पानी में पड़ा मिला बर्तन व्यापारी का शव

विज्ञापन
उमाकांत मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चकभिटारा गांव के पास राइस मिल की चहारदीवारी के पास पानी से भरी खाई में युवक का शव पड़ा मिला। उनकी पहचान मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बुधुवाना रोड निवासी उमाकांत मिश्रा (35) के रूप में हुई। वह रविवार की शाम को घर से निकले थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह राइस मिल के पास शव को उतराते देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की जेब से 3620 रुपये भी मिले। पहचान के संबंध में कोई भी दस्तावेज जेब में नहीं मिला।
इंस्पेक्टर रोजा उमेश मिश्रा ने शव के फोटो सोशल मीडिया पर डाले। इसके चार घंटे बाद मृतक की शिनाख्त उमाकांत मिश्रा के रूप में हुई। मृतक के पिता रामदेव ने बेटे की चप्पल देखकर ही पहचान कर ली। रामदेव ने बताया उमाकांत मिश्रा उनका छोटा बेटा था। घर के बाहर ही उनकी बर्तन की दुकान है।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे उमाकांत अचानक घर से कहीं चले गए थे। रात करीब दस बजे बहू पारूल ने फोन कर घर आने के बारे में पूछा था। तब उमाकांत ने दीपावली की पूजा की तैयारी करने और थोड़ी देर में आने की बात कही थी। उनके नहीं आने पर कॉल की, पर मोबाइल की घंटी जाती रही और बात नहीं हो सकी।
सोशल मीडिया पर फोटो देखकर पहचान की गई। उमाकांत के दो बेटे हैं। मृतक का मोबाइल भी नहीं मिला है। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें