फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम की कहानी का दुखद अंत, शाहजहांपुर में पेड़ पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

Wed, 06 May 2026 10:04 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

यूपी के शाहजहांपुर जिले में पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटकते मिले हैं। इलाके में सनसनी फैल गई। प्रेमी युगल की दर्दनाक मौत से गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने की खुदकुशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के परौर थाना इलाके में बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है। कुबेरपुर और कुइयां दांडी के बीच एक आम के पेड़ पर प्रेमी युगल के शव लटके मिले। दोनों ने एक ही फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


सुबह खेत की तरफ से गुजर रहे लोगों ने शव देखे। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लड़के की पहचान 18 वर्षीय शुभेन्द्र के रूप में हुई है। लड़की भी उसी गांव की बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP: डाइट प्लान और वेट लॉस, प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा, जिम ट्रेनर ने बनाए महिला डॉक्टर के Video; की ये डिमांड
विज्ञापन


पेड़ की डाल पर जहां शव लटके थे, वहीं दूसरी डाल पर लड़की की चुनरी भी रखी मिली। सूचना मिलते ही दोनों के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

गांव में आई थीं दो बरातें, परिजन ने नहीं किया तलाश
सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात गांव में दो बरातें आई थीं। उन्होंने सोचा था कि बेटा बरात में होगा। इसलिए उसकी तलाश नहीं की गई।
 
लड़की पक्ष नहीं आया
एक ही गांव का मामला होने के बाद भी लड़की पक्ष बदनामी के डर से मौके पर नहीं आया। पुलिस ने शवों को पेड़ से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अभी मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें