फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्हागंज केंद्र पर मिला फर्जी परीक्षार्थी, रिपोर्ट

Fri, 27 Feb 2015 12:51 AM IST
शाहजहांपुर/अल्हागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को अल्हागंज में केंद्र व्यवस्थापक ने सुबह की पाली में हाई स्कूल के एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ लिया। पकड़े गए परीक्षार्थी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। वहीं, डायट प्राचार्य ने जलालाबाद में इंटर के एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन के साथ पकड़कर बुक कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाई स्कूल गणित और गृहविज्ञान तथा द्वितीय पाली में इंटर भौतिक विज्ञान, व्यापार संगठन एवं पत्र व्यवहार तथा कृषि शस्य विज्ञान का पेपर था। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज अल्हागंज के केंद्र व्यवस्थापक ने हाई के फर्जी परीक्षार्थी के रूप में रघुनंदन पुत्र श्रीपाल निवासी दोषपुर को पकड़ लिया। रघुनंदन किसी अन्य परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। केंद्र व्यवस्थापक ने रघुनंदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। इधर, डायट प्राचार्य ने काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में इंटर भौतिक विज्ञान के पेपर में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन के साथ पकड़ लिया और उसे बुक कर दिया।
इसके अलावा बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में महत्वपूर्ण पेपर होने के कारण सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ डीआईओएस ने भी कई केंद्रों पर छापेमारी की, लेकिन किसी को कोई नकलची नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें