फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसैनिकों ने डीएसओ के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 27 Feb 2015 12:49 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसओ की शह पर जिले के कोटेदार राशनकार्ड धारकों को उनके हक का राशन और मिट्टी का तेल नहीं दे रहे हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त डीएसओ जमकर धन उगाही कर रहे हैं इसलिए उनका ट्रांसफर किया जाए। शिवसैनिकों ने यह आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में डीएसओ के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर उनका तबादला कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को 11 बजे से ही पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में शिव सैनिक जमा होने शुरू हो गए। शिव सेना महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख चंचला रानी नैय्यर के नेतृत्व में करीब साढ़े 12 बजे शिवसैनिकों ने एक जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कोटेदार अधिकांश राशन ब्लैक कर देते हैं। इससे गरीबों को भूखे पेट रहना पड़ता है। यह भी कहा कि ग्राम पंचायत दौलतपुर में अधिकांश घरों में शौचालय न होने की वजह से वहां पर महिलाएं खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही अन्य कई समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में जिला प्रमुख दिनेश कश्यप, नगर अध्यक्ष अमन नैय्यर, श्यामपाल सिंह, संगीता, सपना, मिथिलेश, निधि सिंह, सीमा सिंह, मुन्नी देवी, विनीता देवी आदि शामिल रहीं।  
विज्ञापन


‘सभी दुकानों पर राशन वितरण कराया जा रहा है। यदि किसी कोटेदार से शिकायत है तो बताएं। उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।’
बीके शुक्ला, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें