फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्दी में बेकाबू हो रहा रक्तचाप...दिल के मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कड़ाके की सर्दी दिल के मरीजों के लिए मुसीबत बन रही हैं। रक्तचाप बढ़ने से दिल के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजगंज स्थित मेडिकल कॉलेज में रोजाना एक हजार से अधिक लोग ओपीडी में नए पर्चे बनवाते हैं। इसमें हृदय रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना 80-90 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 40-50 मरीज रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की समस्या लेकर आते हैं। पूर्व में हृदय रोग विभाग में 40 से 50 मरीज ही पहुंचते थे।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, सर्दी में दिल को खून पहुंचाने वाली नसों में सिकुड़न बढ़ जाती है। रक्तचाप तेज हो सकता है। दिल पर दबाव बढ़ने से ऑक्सीजन की मांग में इजाफा होता है, जो दिल के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे हृदयघात होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन



ठंड से करें बचाव, तकलीफ पर लापरवाही न बरतें
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज अग्रवाल बताते हैं कि हृदय रोगी ही नहीं, बल्कि सामान्य लोगों को भी ठंड में सतर्क रहना चाहिए। सर्दी में सिर, सीना और कानों को ढककर रखें। ठंडे पानी से स्नान करने से बचें। हमेशा गुनगुने या गर्म पानी से नहाएं। सुबह और देर रात ठंड अधिक होने पर बाहर निकलने से बचे। सीने में दर्द, घबराहट, पसीना आने या सांस लेने में तकलीफ होने पर लापरवाही न बरतें। समय-समय पर रक्तचाप व शुगर की जांच कराते रहें। नमक, चीनी व तले-भुने खाने से परहेज करें, दवाएं नियमित रूप से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें