फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आयल का खाली कैप्सूल पलटा, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। गौहापुर लिंक मार्ग पर रविवार दोपहर एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में इंडियन ऑयल का एलपीजी का कैप्सूल पेड़ से टकरा गया। गनीमत यह रही कि कैप्सूल खाली थी, इस वजह से हादसा टल गया। वहीं, तिलहर-दातागंज मार्ग पर खेड़ाबझेड़ा के पास पिकअप गड्ढ़े में फंसकर खाई में पलटते-पलटते बची।
विज्ञापन

कैप्सूल के ड्राइवर मनोज कुमार ने बताया कि वह शाहजहांपुर से दिल्ली जाने के लिए निकला था। हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग के जाम से बचने के लिए वह जैतीपुर से गौहापुर, सूरजपुर, फतेहगंज पूर्वी होकर हाईवे पर पहुंचना था। मगर सूरजपुर के पास अचानक सामने आए एक व्यक्ति को बचाने में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। आसपास के लोगों का कहना था कि गनीमत रही कैप्सूल में गैस नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, शनिवार रात 10 बजे तिलहर से दातागंज मार्ग पर खेड़ाबझेड़ा के पास केबिल डालने के लिए खोदे गए गड्ढ़े में फंसकर पिकअप गड्ढे में पलटने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें