फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव से मिले भाकियू नेताओं ने उठाया धान बेचने में दिक्कतों का मामला

विज्ञापन
लखनऊ में अधिकारियों से बात करते भाकियू पदाधिकारी - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने प्रदेश स्तर के कई नेताओं के साथ लखनऊ में प्रमुख सचिव से मिलकर धान खरीद में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। साथ ही किसानों की अन्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी देकर निराकरण की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र के प्रदेश प्रभारी बलजिंदर सिंह मान, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल कई जिलों के अध्यक्षों के साथ अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी सहित कई अधिकारियों से मिले। किसान नेताओं ने बताया कि किसानों को धान बेचने में समस्या आ रही है। सेंटरों पर दलाल हावी हैं और किसानों को टरकाया जा रहा है।
किसान नेताओं ने डीएपी की कमी से किसानों को हो रही परेशानी भी बताई। छुट्टा घूम रहे पशुओं से फसलों को नुकसान, अघोषित बिजली कटौती, नहरों से सिंचाई में समस्या, धान की पराली जलाने में किसानों पर किए जा रहे जुर्माने के मामले भी उठाए गए। अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें