फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय का घेराव करतीं भाजपा पार्टी की महिला पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल के विरोध में शनिवार को भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने टाउनहॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने कहा कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद परिवार और माताओं पर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी भारतीय संस्कृति और परंपरा के खिलाफ है।
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कांग्रेस से राहुल गांधी का सार्वजनिक माफीनामा मांगते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसे बयानों को दोहराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान क्षमा वर्मा, रजनी भानु सिंह, सोनल त्रिपाठी, माधवी सक्सेना, पद्मा गुप्ता, मालती देवी, ममता पाठक, विनीता गुप्ता, मून पंजाबी, रुचि गुप्ता, रमन गुप्ता, मंजुला बाथम, आरती भोजवाल, लुबना जिया आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें