फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन सदस्यों को बताएं भाजपा की नीतियां

Wed, 06 May 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सदस्यता अभियान के बाद शुरू किए गए महासंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

नगर कार्यालय पर हुई कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष करन सिंह पटेल ने कहा कि महासंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली घूमकर नवीन सदस्यों को पार्टी की नीतियों, विचारधाराओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करेंगे। मंडलाध्यक्ष वीएल वर्मा ने बताया कि नवीन कार्यकर्ताओं को पार्टी का पटका और इतिहास देकर टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल करवाकर सदस्यता की पुष्टि करनी है। जिला प्रभारी श्याम बिहारी लाल ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला का संचालन अभियान प्रमुख एवं महामंत्री राकेश मिश्र ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कोविद सिंह, अवधेश वर्मा और धीरेंद्र प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, श्याम नारायण मिश्र, बाबूराम गुप्ता, डीपी सिंह, मलिखान सिंह लोधी, डॉ. राम लड़ैते कनौजिया, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, रजनीश दीक्षित, मंजुला बाथम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें