शाहजहांपुर। प्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट बृहस्पतिवार को पेश किया गया। सदर विधायक व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट को पढ़कर सुनाया। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए तमाम योजनाओं को अमली जामा पहनाए जाने वाला बजट बताया। वहीं दूसरी तरफ जनपद में विपक्षियों ने बजट को नकार दिया। बजट को भाजपा ने सराहा तो विपक्ष ने निराशाजनक बताया।
दलित वर्ग का नहीं रखा ध्यान
प्रदेश सरकार के बजट में दलित वर्ग का कोई खास ध्यान नहीं रखा गया। दलितों के लिए कोई सहूलियत या पुनर्वास की बात नहीं की है। युवाओं को रोजगार देने का कोई सरकार का प्लान नहीं है। नौकरियां भी ज्यादा नहीं हैं। योगी सरकार का यह बजट काफी निराशाजनक है। -जदुवीर गौतम, जिलाध्यक्ष बसपा
उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा
युवाओं, किसानों के लिए बजट में सरकार को कुछ करना चाहिए। उनके लिए कुछ भी बेहतर करने का प्रयास नहीं किया गया। यह लोक लुभावन बजट है, जिसका लाभ आम आदमी, किसानों को मिलने वाला नहीं है। सरकार का बजट उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा है। -रजनीश गुप्ता, जिलाध्यक्ष-कांग्रेस
आमजन को समर्पित है बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार का काफी अच्छा बजट पेश किया है। यह आम जनता के लिए समर्पित है। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सबका साथ-सबका विकास के नारे को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है। बजट से जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिलेगी। -केसी मिश्रा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
आमजन को ठग रही सरकार
सरकार ने बजट के नाम पर आमजन को ठगने का काम किया है। एक तरफ सरकार बजट पेश कर रोजगार देने का दावा कर रही है। दूसरी तरफ अतिक्रमण के नाम पर छोटे कारोबारियों को उजाड़ा जा रहा। सरकार ने अपने एजेंडे में शामिल बिंदुओं पर अमल नहीं किया। -तनवीर खां, जिलाध्यक्ष सपा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ।- फोटो : SHAHJAHANPUR
बसपा जिलाध्यक्ष तदुवीर गौतम ।- फोटो : SHAHJAHANPUR
भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ।- फोटो : SHAHJAHANPUR